विकास भवन सभागार में किसान दिवस मंगलवार को
गोरखपुर, जून 15 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने वर्ष 2026 के शेष महीनों के किसान दिवस की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को विकास भवन सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से किसान दिवस का आयोजन होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार 17 जून मंगलवार, 15 जुलाई, 19 अगस्त, 16 सितंबर, 21 अक्टूबर, 18 नवंबर और 16 दिसंबर को किसान दिवस आयोजित होगा। डीएम ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित तिथियों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, सुविधाओं और कार्यक्रमों की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.