लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर निस्तारण के लिए शुरू किए गए कर्मचारी दिवस का आयोजन 16 मार्च को विकास भवन सभागार में दोपहर बारह बजे से होगा। सीडीओ अभिषेक कुमार की पहल पर शुरू किए गए इस कर्मचारी दिवस में कर्मरी सेवा सम्बन्धी समस्याओं जिसमें एसीपी, पदोन्नति, वेतन वृद्धि, बाधित वेतन, मेडिकल क्लेम, जीपीएफ क्लेम, जीपीएफ पासबुक, सेवापुस्तिका, प्रान नम्बर आवंटन आदि को लेकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा सेवा सम्बंधी अगर कोई और शिकायत है तो वह भी दर्ज करा सकते हैं। सीडीओ ने बताया कि समय से पहुंचकर शिकायत दर्ज कराएं जिससे नियमानुसार निस्तारण कराया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.