गाज़ियाबाद, मार्च 8 -- गाजिायाबाद, संवाददाता। विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिले की 50 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी व भाजपा के जिला अध्यक्ष चैनपाल सिंह शामिल हुए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनके माध्यम से महिलाएं सशक्त होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया। इस मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.