आगरा, मार्च 9 -- लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पिंक रोजगार महाकुंभ में महिलाओं को रोजगार के ऑफर, रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म 'रोजगार संगम पोर्टल' के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग का प्रसारण कासगंज में दिखाया गया। रविवार को लखनऊ कार्यक्रम का प्रसारण दिखाने के साथ ही कासगंज के विकास भवन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, समस्त बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार कासगंज का स्टॉफ, महिला कल्याण विभाग स्टॉफ, महिला हेल्प लाइन का स्टॉफ एवं अन्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री हिना नाज, दो मुख्य सेविका एवं 17 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मनित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...