विकास भवन में सरस शॉप एवं प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ
मैनपुरी, जून 15 -- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकास भवन परिसर में स्थापित सरस शॉप एवं प्रेरणा कैंटीन का सोमवार को सीडीओ नेहा बंधु ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कैंटीन के संचालन की जिम्मेदारी किरण स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सोनी प्रजापति को सौंपी गई। सीडीओ ने मां दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। सीडीओ ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने तथा महिलाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम के दौरान कैंटीन संचालिका भावुक हो गई। जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, जिला उपायुक्त शौकत अली, कार्यक्रम अधिकारी अवधेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश बघेल, अरुण कुमार शुक्ला, सर्वेश शर्मा, नीरज शर्मा, अजय विक्रम, दिनेश य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.