पटना, मई 11 -- राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने विकास भवन (सचिवालय) के डस्टबिन में शराब की खाली बोतल मिलने की सरकार से जांच कराने की मांग की है। सोमवार को बयान जारी कर उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार के समय लागू की गई शराबबंदी कानून को विफल करने की साजिश हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस साजिश में सरकार के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। विकास भवन स्थित सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देख कर दोषी अधिकारियों या कर्मचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। सीसीटीवी से स्पष्ट हो जाएगा कि दोषी कौन हैं। यह भी पढ़ें- एनडीए सरकार में सबकुछ सही नहीं : राजद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.