विकास भवन में लगी उपलब्धियों की प्रदर्शनी
बागेश्वर, जून 14 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को विकास भवन सभागार में '12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के' थीम पर उपलब्धि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पार्वती दास ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक पार्वती दास ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने महिलाओं से स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। प्रदर्शनी में कृषि, उद्यान, उद्योग, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास समेत विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने की अभूतपूर्व प्रगति : दास इस दौरान लखपति दीदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.