बरेली, अप्रैल 22 -- बरेली। विकास भवन सभागार में पांच मई को 12 बजे से जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक होगी। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में नगर निगम, स्वास्थ्य, डीआरडीए, डूडा, जल निगम, लघु सिंचाई, खनन, विद्युत, एफएसडीए, पशुधन, शिक्षा आदि विभागों की योजनाओं का हिसाब-किताब होगा। पिछली बैठक 23 फरवरी को हुई थी। सीडीओ ने सभी विभागों को पत्र जारी कर संबंधित योजनाओं/कार्यक्रमों की एडेंडे के अनुसार अपडेट सूचना लाने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...