गाज़ियाबाद, मार्च 11 -- गाजियाबाद। दिव्यांगों के जीवन को आसान बनाने के लिए सरकार द्वारा उनको सहायक उपकरण दिए जाते है। इसके लिए 12 मार्च (आज ) को विकास भवन में शिविर लगाकर दिव्यांगों का चिह्नांकन किया जाएगा। जिला दिव्यांग जन अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि जिले में दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर आदि का वितरण करने के लिए चिह्नित किए जाएंगे। इसके लिए विशेषज्ञ दिव्यांगों का चिह्नांकन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...