विकास भवन में गूंजे विकास के आंकड़े, लाभार्थियों को बांटे गए प्रमाण पत्र
महाराजगंज, मार्च 23 -- महराजगंज, निज संवाददाता। प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन परिसर में आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम के चौथे दिन सोशल सेक्टर की उपलब्धियों को लोगों के सामने रखा गया। डीएम संतोष कुमार शर्मा व सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान अधिकारियों ने एक नवजात बच्ची का जन्मोत्सव मनाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।डीएम ने पिछले नौ वर्षों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि जनपद में 11 हजार 562 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह संपन्न कराया गया, जिस पर 69.10 करोड़ रुपये व्यय हुए। वृद्धावस्था पेंशन के तहत 8.69 लाख से अधिक बुजुर्गों को 220.84 करोड़ की राशि दी गई। 43 हजार 910 निराश्रित महिलाओं को 1316.79 करोड़ रुपये की पेंशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.