विकास भवन में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित
मऊ, अक्टूबर 2 -- मऊ, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विकास भवन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विकास भवन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में झंडारोहण किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन, विचारों, आदर्शों एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को नमन किया गया। इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने महात्मा गांधी के जीवन एवं उनके विचारों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- गांधी जयंती भाग एक...जिले में समारोह पूर्वक मनी 'गांधी' व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.