कन्नौज, मई 27 -- कन्नौज। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने बुधवार को विकास भवन परिसर का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी और साफ-सफाई की लचर व्यवस्था मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सीडीओ ने पूरे परिसर में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और कार्यालयों के बाहर पर्याप्त संख्या में डस्टबिन रखवाने के निर्देश दिए। सहकारिता विभाग के निरीक्षण के दौरान कार्यालय से अधिकारी और कर्मचारी दोनों अनुपस्थित मिले। इस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारियों से जवाब तलब करने को कहा। वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में रखरखाव संतोषजनक नहीं मिला। प्रोबेशन विभाग में निराश्रित महिला पेंशन सत्यापन कार्य की समीक्षा के दौरान बताया गया कि तीन ब्लाकों की रिपोर्ट ...