विकास भवन में कृषि व भूमि संरक्षण समिति की बैठक आयोजित
रामपुर, जुलाई 29 -- रामपुर। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को आत्मा अधिशासी परिषद, डिस्ट्रिक्ट फूड सिक्योरिटी एक्जीक्यूटिव कमेटी तथा जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। उप कृषि निदेशक राम किशन सिंह ने आत्मा योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोषण मिशन, उ.प्र. मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम एवं फसल विविधीकरण योजना के अंतर्गत प्राप्त विभिन्न लक्ष्यों और प्रस्तावों को समिति के समक्ष अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया। वहीं भूमि संरक्षण अधिकारी हर्षित चौहान ने खेत तालाब, पं. दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना तथा वाटरशेड डेवलपमेंट कंपोनेंट के लक्ष्यों को पटल पर रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति प्रदान की। यह भी पढ़ें- जिले को प्राप्त वित्तीय लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत ससमय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.