गाज़ियाबाद, अप्रैल 29 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। विकास भवन स्थित दुर्गावती सभागार में कुपोषण के शिकार बच्चों के लिए आहार से उपचार मुहिम के माध्यम से पोषण उपलब्ध कराकर छह महीने में सुपोषित बनाने की जानकारी देने व अति कुपोषित बच्चों को संवर्धन मिलेट पोषण किट वितरण करने के लिए बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आहार से उपचार मुहिम पहल का उद्देश्य कुपोषण के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना, बच्चों को आवश्यक पोषण उपलब्ध कराना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग देना है।कार्यक्रम में सीडीओ ने 50 अति कुपोषित बच्चों को संवर्धन-मिलेट पोषण किट वितरित किए। साथ ही सीडीओ ने अभिभावकों को किट के उपयोग और उसके प्रभाव के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी शशि वाष्णेय, सभी सीडीपीओ सहित बाल विकास विभाग के...