विकास भवन में किसान दिवस पर किसानों की समस्याएं सुनी जाएंगी
गाज़ियाबाद, जून 17 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। किसानों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए विकास भवन में आज (18 जून) को किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। किसान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी द्वारा की जाएगी। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को जिला स्तर पर किसान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में जून माह का किसान दिवस आज आयोजित किया जाएगा। जहां किसान अपनी कृषि संबंधी समस्याएं, शिकायतें सीधे कृषि विभागों के अधिकारियों से करेंगे। उन्होंने बताया कि किसान दिवस में कृषि, सिंचाई, विद्युत, राजस्व, पशुपालन, उद्यान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- आज किसान दिवस में अधिकारी देंगे योजनाओं की जानकारी किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.