पीलीभीत, मई 9 -- पीलीभीत। एक ओर विकास भवन को सुंदर और स्वच्छ बनाने की मुहिम चल रही है। विकास भवन की दीवारों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर पेंटिंग बनाई जा रही है, तो विकास भवन के गेट के बाहर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। यह ढेर सफाई की हकीकत को बयां कर रहा है। विकास भवन में स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के कार्यालय है, जहां पर साफ-सफाई रखने के निर्देश हैं। इसके बावजूद खिड़कियों के माध्यम से लोग पान पुड़िया की पीकें थूकने से बाज नहीं आ रहे हैँ, जिनकी सफाई नहीं हो रही है। विकास भवन को भूतल से द्वितीय तल तक महिला कल्याण विभाग की ओर से पेंटिंग बनाकर सजाया जा रहा है। मगर विकास भवन परिसर के बाहर मुख्य गेट पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है, जो हर जनपद स्तरीय अधिकारियों को नजर आता होता। मगर वह भी अपनी नजरें बचाकर गुजरने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ये कूड़...