शामली, अप्रैल 22 -- शामली। विकास भवन में चल रहे निर्माण कार्यो के लिए मुख्य पाईप लाईन क्षतिग्रस्त होने से अधिकारियों व कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। पाईप लाईन क्षतिग्रस्त होने से विकास भवन में अधिकांश शौचालयों में पानी की सुविधा नही है, जिस कारण कर्मचारी व फरयादी बाहर अन्य स्थानों पर जाकर शौच करने को मजबूर है। पिछले लंबे समय से विकास भवन के द्वितीय तल का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। निर्माण कार्यो के दौरान करीब एक माह पूर्व पानी की मुख्य पाईन लाईन क्षतिग्रस्त हो गई, जो अभी तक ठीक न होने से विकास भवन में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। यह भी पढ़ें- भरनो में पेयजल संकट पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की बैठक सबसे अधिक परेशानी शौचालयों में पानी न होने से हो रही है। विकास भवन में बने शौचालयों में पानी की सुविधा न होने स...