झांसी, जनवरी 11 -- झांसी। बुंदेलखंड की वीर भूमि महाराजा छत्रसाल की नगरी छतरपुर में अखिल भारतीय चौरसिया महासभा कोलकाता के तत्वावधान में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया,जिसमें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अजय चौरसिया द्वारा झांसी के विकास चौरसिया को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मनोनयन पर राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने विकास चौरसिया को बधाई देते हुए समाज को एक सूत्र में पिरोकर कर समाज का सर्वांगीण विकास का आव्हान किया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विकास चौरसिया ने कहा कि समाज के समस्त पदाधिकारियों के सहयोग से चौरसिया समाज झांसी पूर्ण रूप से संगठित होकर विकास की ओर अग्रसर होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.