विकास प्राधिकरण में मना मानचित्र दिवस, तीन नक्शे स्वीकृत
अयोध्या, जून 18 -- अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में गुरुवार को मानचित्र एवं शमन मानचित्र दिवस मनाया गया। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन की अध्यक्षता में पूर्वाह्न 10 बजे से दो बजे तक आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्राधिकरण के विभिन्न अनुभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। शमन मानचित्र दिवस में कुल 23 आवेदकों द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। इनमें से तीन आवेदकों दिगम्बर जैन मंदिर होटल रायगंज, कौशलपुरी में आवासीय अर्चना सिंह और जनौरा में मंजू सिंह के होटल का शमन मानचित्र स्वीकृत किया गया। अयोध्या विकास प्राधिकरण् के सचिव राजेश मिश्र ने बताया कि शेप मानचित्रों के सम्बन्ध में अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि प्रस्तुत करने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। यह भी पढ़ें- अवैध निर्माण, कब्जे और अटके मानचित्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.