प्रमुख संवाददाता, जुलाई 5 -- UP News : वजह नक्शा हो या किसी अन्य जरूरी नियम का उल्लंघन। यदि किसी भी वजह से आप द्वारा बनवाई जा रही इमारत को विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया है तो आगे क्या होगा? आप अपनी इमारत की उस सील को कैसे खुलवा सकते हैं और भवन निर्माण में आ रही खामियों को कैसे दूर कर सकते हैं, इस बारे में लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने विस्तृत आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक प्राधिकरण द्वारा सील इमारतों को खोलने के लिए अब भवन स्वामियों को शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा। शपथ पत्र में भवन स्वामी को स्पष्ट रूप से यह लिखना होगा कि वह भवन में मौजूद सभी खामियों और अनियमितताओं को निर्धारित समय सीमा में दूर करेगा। यदि शपथ पत्र में दी गई शर्तों का पालन नहीं किया गया तो उसके लिए पूरी जिम्मेदारी भवन स्वामी की होगी।शपथ पत्र की...