विकास प्रदर्शनी में दिखीं स्वास्थ्य सेवाएं
जौनपुर, जून 21 -- जौनपुर, संवाददाता। विकास प्रदर्शनी में उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय ने स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा सेवाओं से जुड़ी उपलब्धियों का प्रदर्शन किया। 17 से 20 जून तक आयोजित प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा। प्रदर्शनी में मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं, आपातकालीन उपचार, मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आरबी कमल ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना भी है। कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अनुज सिंह, डॉ. मुदित चौहान तथा डॉ. नवीन सिंह ने लोगों से स्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.