विकास प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ
फतेहपुर, जून 18 -- फतेहपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, डीएम निधि गुप्ता वत्स एवं सीडीओ पवन कुमार मीना ने किया। शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षा गृह में आयोजित प्रदर्शनी में सूचना विभाग द्वारा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा सेल्फी विद पीएम, सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगा कर लोगों को जानकारी दी गई। वहीं आवास योजना के तहत चाबी, निराश्रित पेंशन, वृद्धा पेंशन, पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली चेक, राशन कार्ड वितरण समेत अन्य योजनाओं के चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, 12 वर्षों की उपलब्धियों से रूब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.