एटा, मार्च 7 -- श्रीरामलीला मैदान में आयोजित राष्ट्रीय एकता विकास प्रदर्शनी का शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय एकता विकास प्रदर्शनी जैसे आयोजन समाज में भाईचारा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विनोद आर्या, उपाध्यक्ष मुन्ना बाबू गुप्ता, महामंत्री निकेश सक्सेना, सूरज सिंह राठौर, बिट्टू राठौर, भानू प्रताप सिंह राठौर जय प्रकाश वर्मा, रामविलास, प्रदीप गुप्ता, गोपाल शर्मा, प्रदीप गुप्ता टीपू, सूर्यकांत गुप्ता आदि मौजूद रहे। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मेले में एक अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है तथा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...