हजारीबाग, जनवरी 13 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव के पूर्व प्रमुख गुरुदयाल महतो की जयंती जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय के सभा भवन में मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य राम लखन महतो ने की । कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर की गई । जिसमें छात्राओं के द्वारा गुररूदयाल महतो के नाम का नारा लगाया गया। तत्पश्चात जीडीएम चौक में स्वर्गीय गुरूदयाल महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि स्व. गुरूदयाल महतो बड़कागांव क्षेत्र के एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने हाई स्कूल बड़कागांव एवं बालिकाओं के लिए बालिका उच्च विद्यालय का निर्माण कराया। जिसमें आज हजारों की संख्या में बालिकाएं शिक्षा ग्रहण कर अपने परिवार को संवारा है। सचिव प्रोफेसर सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने कहा की जिस उद्देश्य से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.