रांची, मई 23 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना में पदस्थापित एसआई विकास पासवान को मोरी ओपी का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने शनिवार को मुरी ओपी में योगदान दिया। जहां एएसआई एमबी पासवान, आशीष रंजन, मुन्ना कुमार आदि ने बुके देकर उनका स्वागत किया। योगदान से पूर्व वे ओपी परिसर स्थित शिव मंदिर पहुंचे व माथा टेक कर आशीर्वाद लिये। नये प्रभारी विकास पासवान ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना मेरी प्राथमिकता होगी। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर सिल्ली थाना के एसआई रामजी यादव, उदय सिंह, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- घाटशिला के नया एसडीपीओ बने विकास आनंद लागूरी, किया पदभार ग्रहण यह भी पढ़ें- सदर थाना प्रभारी के रूप में हीरालाल महतो पदभार ग्रहण किये

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...