गोरखपुर, अप्रैल 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवादाता। शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत गोरखपुर के विभिन्न वार्डों के लिए 186.70 करोड़ रुपये की परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी है। योजना को हरी झंडी दिखाते हुए कुल बजट की आधी राशि यानी 93.35 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी भी कर दी गई है। इस पूरी परियोजना के अंतर्गत लगभग 98 किलोमीटर लंबी सीसी (कंक्रीट) सड़कों का निर्माण होगा।इन सड़कों के बनने से जलनिकासी, यातायात और स्थानीय आवागमन की समस्या में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है। कई जगहों पर सिर्फ सड़क ही नहीं, बल्कि साथ में आरसीसी नालियों का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे जलभराव की समस्या भी कम होगी। शासन ने बजट जारी करने के साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। इस पहल से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.