शामली, जून 29 -- काबड़ौत में केंद्रीय विद्यालय के शिलान्यास एवं निर्माण संकल्प सभा के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का भाषण पूरी तरह विकास, शिक्षा, किसानों और युवाओं के भविष्य पर केंद्रित रहा। प्रदेश की राजनीति में जहां चुनावी सभाओं में अक्सर विपक्ष पर तीखे हमले और आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिलते हैं, वहीं जयंत चौधरी ने अपने पूरे संबोधन में संयमित राजनीतिक शैली अपनाई। उन्होंने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस या किसी अन्य विपक्षी दल पर कोई सीधा हमला नहीं बोला और न ही राजनीतिक कटाक्ष किए। उनका पूरा भाषण सरकार की योजनाओं, क्षेत्रीय विकास और भविष्य की संभावनाओं के इर्द-गिर्द रहा। यह भी पढ़ें- केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की दिशा में मिली सफलता : सांसद सभा में जयंत चौधरी ने सबसे अधिक जोर शामली को केंद्...