बलरामपुर, मार्च 7 -- उतरौला, संवाददाता। उतरौला विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और जनहित कार्यों को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान विधायक राम प्रताप वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क, बिजली और संपर्क मार्गों के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। विधायक श्री वर्मा ने बताया कि प्रमुख योजनाओं में उतरौला से शक्तिपीठ देवीपाटन मार्ग को 7 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव शामिल है। यह मार्ग धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन को सुगम बनाएगा। इसके अलावा पीलीभीत-बस्ती मार्ग (असम रोड) को 10 मीटर चौड़ा करने की योजना भी प्रस्तावित है, जिससे यातायात का दबाव कम होगा और दुर्घटनाओं की संभावना घटेगी। विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.