विकास परियोजनाओं को हडको देगा वित्तीय सहायता
रांची, जुलाई 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में शहरी आधारभूत संरचना के विकास को गति देने के लिए हडको ने वित्तीय सहयोग देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी क्रम में हडको के क्षेत्रीय प्रमुख संजय कुमार ने शहरी विकास एवं आवास विभाग और सड़क निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार के साथ बैठक की। बैठक में अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ) के तहत राज्य में प्रस्तावित विभिन्न विकास परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मल्टी लेवल पार्किंग, मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स के पुनर्निर्माण, फ्लाईओवर, रिंग रोड, पुल तथा अन्य शहरी आधारभूत संरचना परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में Rs.676 करोड़ की विकास परियोजनाओं को मंजूरी, शहरी सुविधाओं पर फोकस इसके अलावा शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.