विकास परियोजनाओं को गुणवत्ता व समयवद्धता से पूरा करें अधिकारी
बस्ती, मार्च 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने विभिन्न विभागों में संचालित विकास योजनाओं के प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्रगति शत प्रतिशत सुनिश्चित हो। जिन योजनाओं में प्रगति अपेक्षाकृत कम है, उनमें तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक के दौरान निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सीडीओ संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दें। किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों में कमी मिलने पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.