लखनऊ, नवम्बर 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। आज का नया उत्तर प्रदेश विकास पथ पर अग्रसर है। प्रदेश में बिजली, पानी और सड़क की व्यवस्था विश्वस्तरीय है। आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है, इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर है। जिसके कारण देश-विदेश से निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश करना पसंद कर रहे हैं। यह बात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की ओर से आयोजित इंडो यूपी-यूएस इकोनॉमिक समिट-2025 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज सख्त कानून व्यवस्था के कारण अपराधियों में भय है। आज का उत्तर प्रदेश तरक्की के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। देश-विदेश के निवेश आ रहे हैं। विकास के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों को फोर लेन से जोड़ दिया गया है। देश भर में सबसे ज्यादा हाइवे प्रदेश में बनाए जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.