लखनऊ, मई 18 -- विकास नगर स्थित आरिफ विकास चैंबर के चारों तरफ अवैध अतिक्रमण का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से सड़क और रास्तों पर अवैध कब्जा किया गया है, जिससे आम लोगों का गुजरना मुश्किल हो राह है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार नगर निगम अधिकारियों और नगर आयुक्त से भी की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि हर बार केवल आश्वासन देकर मामले को टाल दिया जाता है, जबकि अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि शाम के समय क्षेत्र में सबसे ज्यादा भीड़ और अतिक्रमण होता है, लेकिन नगर निगम की टीम यदि कभी आती भी है तो सुबह-सुबह निरीक्षण कर वापस लौट जाती है, जब सड़क पर दुकानें नहीं लगी होतीं। आए दिन जाम जैसी स्थि...