हरिद्वार, जून 30 -- हरिद्वार, संवाददाता। थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड, हरिद्वार के चुनाव में भाजपा के प्रदेश सह मीडिया संयोजक विकास तिवारी ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उनके पैनल ने 14 सदस्यीय निदेशक मंडल की 11 सीटों पर जीत हासिल कर संस्था में अपना दबदबा बरकरार रखा। वहीं, कामनी साडना उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। चुनाव के बाद आयोजित नवगठित निदेशक मंडल की पहली बैठक में विभिन्न शीर्ष सहकारी संस्थाओं के लिए प्रतिनिधियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। जिला सहकारी बैंक के लिए सुशील त्यागी और कपिल कांता, यूसीबी के लिए सुरेंद्र सिंह और मंजू चौधरी, यूसीफ के लिए प्रदीप कुमार, पीसीयू के लिए अर्चना तिवारी और प्रदीप कुमार, राज्य उपभोक्ता संघ के लिए विकास तिवारी और सुनीता सिंह, डीसीडीएफ के लिए विपुल सैनी औ...