रांची, मई 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड के युवाओं को रोजगारपरक तकनीकी कौशल से लैस करने की दिशा में पहल के तहत सत्येन्द्र नारायण सिन्हा एजुकेशनल ट्रस्ट ने रांची के खूंटी रोड स्थित परिसर में अत्याधुनिक हीटिंग, वेंटिलेशन एवं एयर कंडीशनिंग (एचवीएसी) स्किलिंग एवं इंटर्नशिप सेंटर की शुरुआत की है। यह केंद्र इंजीनियरिंग, डिप्लोमा और आईटीआई के विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जिससे उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकेंगे। शनिवार को उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि विकास तभी सार्थक माना जाएगा जब वह सतत और समावेशी हो। उन्होंने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने में ऐसे प्रशिक्षण केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है।...