बुलंदशहर, मार्च 13 -- सिकंदराबाद क्षेत्र के ग्राम शेखपुर,गेदपुर जाट परिवार में जन्मे युवा सामाजिक कार्यकर्ता विकास चौधरी को स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पश्चिम क्षेत्र संपर्क प्रमुख नियुक्त किया गया है। पिछले दिनों जयपुर में संपन्न हुई संगठन की राष्ट्रीय परिषद बैठक में उनके कार्यों और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उनके कार्यक्षेत्र का विस्तार किया गया है। विकास चौधरी ने अपनी शिक्षा-दीक्षा और सामाजिक कार्यों की शुरुआत दिल्ली में की। छात्र जीवन से ही वे संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे। प्रारंभिक समय में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे। इनके पिता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी हैं। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...