मऊ, अप्रैल 24 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद के समस्त दिव्यांगजन को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए नि:शुल्क कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्रदान करने के उद्देश्य से विकास खण्ड स्तर पर एक दिवसीय वृहद चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि 27 अप्रैल को विकास खण्ड मंडाव/फतेहपुर में, 28 अप्रैल को विकास खण्ड बड़राव में, 29 अप्रैल को विकास खण्ड दोहरीघाट में, 30 अप्रैल को विकास खण्ड घोसी में, 04 मई को विकास खण्ड कोपागंज में, 05 मई को विकास खण्ड रतनपुरा में, 06 मई को विकास खण्ड रानीपुर में, 07 मई को विकास खण्ड मुहम्मदाबाद गोहना में तथा 08 मई को विकास खण्ड परदहॉ के परिसर में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक शिविर लगाया जायेगा। यह भी पढ़ें- पुरस्कार की धनराशि बढ़कर हुई 25 हजार उन्होंने बताया कि आयो...