शामली, जून 16 -- विकास खंड शामली में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित त्रि-दिवसीय जन कल्याण शिविर का सोमवार को शुभारंभ किया गया। 14 जून से 16 जून तक आयोजित होने वाले इस शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएलसी मोहित बेनीवाल ने किया।उन्होने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है और सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- जन जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर मेले का आयोजन साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित भी किया गया। ...