बिजनौर, अप्रैल 14 -- हल्दौर। नगर की मूलभूत सुविधाओं और समग्र विकास को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व नामित सभासदों ने सोमवार को नगर पालिका परिषद को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आगामी बोर्ड बैठक में जनहित से जुड़े प्रस्ताव शामिल कर शीघ्र क्रियान्वयन की मांग की। ज्ञापन में जनसेवा केंद्र की स्थापना, रोडवेज बस स्टैंड हेतु भूमि चिन्हांकन, एम्बुलेंस व अंतिम यात्रा वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके अलावा गरीबों के लिए विवाह मंडप निर्माण, प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति पर जोर दिया गया। साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत तालाबों के सौंदर्यीकरण, पार्क निर्माण और काशीराम आवास योजना के लाभार्थियों को आवास आवंटन की मांग उठाई गई।पदाधिकारियों यह भी पढ़ें- निर्माण व जीर्णोद्धार कार्य में देरी चिंताजनक:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.