विकासनगर, फरवरी 27 -- चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार विकास कार्यों को लेकर जौनसार-बावर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जौनसार में होने वाले विकास कार्यों पर जानबूझ कर अडंगा लगाया जा रहा है। जिससे विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। चकराता विधानसभा के चिलहाड़ गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि त्यूणी में निर्माणाधीन सौ बेड अस्पताल का कार्य दस साल में भी पूरा नहीं हो पाया है। जबकि कांग्रेस शासनकाल के 2016 में यहां 100 बेड के अस्पताल को स्वीकृत कर कार्य शुरू कर दिया था। लेकिन भाजपा सरकार ने कई तरह की अड़चनें लगा कर इस महत्वपूर्ण कार्य को दस सालों बाद भी पूरा नहीं किया है। कहा कि कि अन्य विकास कार्य भी जौनसार बावर में ठप पड़े हुए है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.