विकास को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ों के बजट से बदलेंगे शहर के हालात
कन्नौज, मई 4 -- शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए शुरू की गई नवयुग पालिका योजना के तहत नगरीय निकायों को करोड़ों रुपये के बजट के साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। योजना के अंतर्गत श्रेणी-1 के निकायों को प्रति वर्ष अधिकतम 12 करोड़ रुपये, श्रेणी-2 को 8 करोड़ रुपये तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निकायों को अतिरिक्त 2.50 करोड़ रुपये तक का प्रोत्साहन बजट दिया जाएगा। पांच वर्षों तक संचालित होने वाली इस योजना से शहर में बुनियादी ढांचे और डिजिटल सेवाओं में व्यापक सुधार की उम्मीद है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्यामेंद्र मोहन चौधरी ने बताया कि योजना का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर, आधुनिक सुविधाएं और पारदर्शी डिजिटल गवर्नेन्स उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- प्रॉपर्टी टैक्स से लेकर डेथ और बर्थ सर्टिफिकेट की सुविधा अब क्लिक पर, सम्राट सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.