भदोही, मार्च 31 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के पाली-सुरियावां मार्ग का उद्घाटन मंगलवार को विधायक विपुल दुबे ने किया। सूबे की सरकार के मुखिया द्वारा जिले के विकास को दिए जा रहे धन को सराहा। विधायक ने कहा कि ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग से होकर सुरियावां को जोड़ने वाली सड़क के बनने से आवागमन अब आसान हो गयाा है। महजूदा बाजार के पास घोरहा गांव में वे कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि 10 करोड़ 89 लाख 38 हजार रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया गया है। सरकार बिना भेदभाव के हर वर्ग और हर समुदाय के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। पाली-सुरियावां मार्ग बनने से आसपास के गांवों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसा...