हरिद्वार, सितम्बर 9 -- हिमालय केवल पर्वत श्रृंखला नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन का आधार है। विकास जरूरी है, लेकिन प्रकृति के संतुलन की कीमत पर नहीं। यह बात हिमालय दिवस पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज ने मिश्रीमठ में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हिमालय सुरक्षित रहेगा तो नदियां सुरक्षित रहेंगी और नदियों के संरक्षण से खेत, जंगल और मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने साधकों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से देश-विदेश में जुड़े साधकों को हिमालय संरक्षण की प्रतिज्ञा दिलाई और प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- पछुवादून, जौनसार बावर में पर्यावरण प्रेमियों ने...