रिषिकेष, फरवरी 25 -- डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने बुधवार को राज्य वित्त आयोग की संस्तुति और अनुदान से नवनिर्मित मुख्य द्वार का लोकार्पण पूजा-अर्चना और रिबन काटकर किया। उन्होंने कहा कि गांवों का विकास केवल सड़क, नाली और भवन निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि गांव की पहचान और सौंदर्यीकरण भी विकास का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि विकास के संकल्प के साथ डोईवाला ब्लॉक आगे बढ़ रहा है। ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि राज्य वित्त आयोग के माध्यम से बने इस द्वार से सिमलास ग्रांट को एक अलग पहचान मिलेगी और यह गांव की सांस्कृतिक छवि को मजबूत करेगा। डोईवाला ब्लॉक के सभी गांवों में योजनाओं का लाभ समान रूप से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। कहा कि आने वाले समय में अन्य विकास कार्यों को भी गति दी जाएगी। स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.