मैनपुरी, जुलाई 10 -- एलाऊ। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला अनी में विकास जाटव की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मृतक के शरीर में तिल्ली नहीं पाई गई। उसका लिवर सिकुड़ा हुआ मिला और आंतों में पानी भरा हुआ था। भारी चीज टकराने की बात भी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में कही गई है। पुलिस ने मामले से जुड़े एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। जिसे जेल भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला अनी निवासी विकास जाटव और गांव के ही आरोपियों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई। जिससे दोनों ही पक्षों के लोग घायल हुए। पुलिस ने घटनाओं की तहरीर पर दोनों पक्षों के मुकदमे दर्ज किए। क्योंकि विकास जाटव की सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हुई तो परिवार के और गांव के लोगों ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर...