वाराणसी, अगस्त 28 -- वाराणसी। बीएचयू परिसर में नवीनीकरण और विकास के लिए डालमिया समूह के साथ शुक्रवार को पांच साल के लिए करार हुआ। डालमिया समूह की संबद्ध कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन पर कुलसचिव राजन श्रीवास्तव और कुणाल डालमिया ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। कुलपति ने डालमिया समूह द्वारा विश्वविद्यालय की सुविधाओं के विकास और सुधार के लिए पहल करने और योगदान देने की सराहना की। कुणाल डालमिया ने 'जिम्मेदारी' के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वह इस योगदान को एक विरासत के रूप में देखते हैं और आशा व्यक्त की कि उनके परिवार की भावी पीढ़ियां भी इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगी। एमओयू के तहत डालमिया समूह द्वारा सेठ दूली चंद डालमिया छात्रावास, सेंट्रल हिंदू स्कूल में कमच्छा से सटे पूर्व दिशा की ओर स्थित भूभाग और सावि...