गढ़वा, अप्रैल 11 -- मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों की कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख दीपमाला कुमारी ने की। बैठक में प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक के साथ सभी पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजनाओं का पंचायतवार क्रियान्वयन करने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। उसके अलावा पिछले वित्तीय वर्ष के आय-व्यय पर भी चर्चा की गई। उक्त संबंध में प्रमुख दीपमाला कुमारी ने बताया कि आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में सभी पंचायतों से संबंधित योजनाओं को पारित कराया गया है। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में सार्वजनिक योजनाओं को प्राथमिकता के साथ पारित किया गया है ताकि गांव के लोगों को बेहतर सुविधा योजनाओं से मिल सके। बैठक में बीडीसी सदस्यों में उप प्रमुख निजाम खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.