रांची, मार्च 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नगर निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद आदित्य साहू ने कहा है कि पार्टी के विचारों, नीतियों, कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने और गरीब, झुग्गी झोपड़ियों तक विकास की योजनाओं को शत प्रतिशत पहुंचाने के लिए वे अपने नगर निकाय के नरेंद्र मोदी बनें। वे प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव भाजपा के संघर्षों और न्यायालय के दबाओं का परिणाम है, अन्यथा राज्य सरकार निकाय चुनाव कराना ही नहीं चाहती थी। जीत का सिलसिला रुकना नहीं चाहिए। निकाय चुनाव परिणाम ने अंगड़ाई ली है। राज्य की आदिवासी, दलित, महिला, युवा विरोधी सरकार को हटाकर ही हम चैन से बैठेंगे। झारखंड में नया सवेरा लाना अभी ...