कानपुर, जनवरी 1 -- कानपुर। कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को नववर्ष मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अपर्णा करन ने कहा कि समग्र विकास के लिए टैक्स का सही एवं ईमानदारी से भुगतान जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। अध्यक्ष प्रदीप कुमार द्विवेदी ने कहा कि बार एवं बेंच के बीच सहयोग और परस्पर सम्मान, कर-न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और विश्वसनीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सीए शरद शेखर श्रीवास्तव, शरद सिंघल, जगदीश जायसवाल, मनीष श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सचान, संतोष गुप्ता, दीप कुमार मिश्र, शिवा मंगल जौहरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...