रुडकी, मार्च 28 -- धनौरी। धनौरी पीजी कॉलेज, धनौरी में गणित विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखंड के सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. विजय कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रो. गिरीश शर्मा तथा विशिष्ट वक्ता डॉ. गौरव वार्ष्णेय को सम्मानित किया। प्रो. गिरीश शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में गणित डेटा माइनिंग एवं विश्लेषण के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...