पीलीभीत, फरवरी 26 -- बीसलपुर/बरखेड़ा। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का यहां गुलेंदा चौराहे पर जोरदार स्वागत किय गया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बीसलपुर और बरखेड़ा क्षेत्र में कई लोगों से मुलाकात की। साथ ही बरखेड़ा क्षेत्र में दिवंगत हुए कुछ लोगों के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। बाद में जन संवाद के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि विकास के पायदान पर सभी के सहयोग से जिले को चमकाएंगे। बीसलपुर में पहुंचेन पर केंद्रीय राज्यमंत्री का किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने क्षेत्रीय लोगों के साथ स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने मिघौना स्टेशन के पास रेलवे की जगह पर स्वीकृत सड़क बनवाने को गांव के लोगों के द्वारा दिए प्रार्थना पत्र पर अभिलंब अधिकारियों को निर्देश दिया। क्षेत्र के कामता प्रसाद वर्मा ने सहकारी चीनीमिल पर तौल की समस्या का समाधान ...